अनेकार्थक शब्द
अ
अर्क : इंद्र , सूर्य, रस, अकबन, रविवार, आक का पौधाअंक : संख्या, गोद, भाग्य रेखा, नाटक के अंक
अंकुर : कोंपल , नोक ,सूजन, रोंआ
अंकुश : रोक, हाथी को वश में करने का छोटा सा अस्त्र
अंजन : काजल, रात, माया, लेप
अंश : हिस्सा, कोण का अंश, किरण
आम : मामूली, एक फल , सामान्य
अंत : मरण , अवसान, सीमा
अनन्त : आकाश, अन्तहीन, विष्णुअच्युत : कृष्ण , स्थिर, अविनाशी
अपर : दूसरा, इतर, पंखहीन
अपंग : नेत्रों के कोने , तिलक, अपाहिज
अर्थ : धन, हेतु , प्रयोजन, कारण , मतलब
अग्र : आगे, नोंक, मुख्य, शिखर,
अमृत : जल, अमर, सुन्दर, सुधा
अमल : अभ्यास , नशा, समय, निर्मल
अपवाद : सामान्य नियम के विरुद्ध कोई बात, कलंक
अज : बकरा, दशरथ का पिता, ब्रह्मा , शिव
अक्ष : आँख , धुरी, पहिया, पासा, आत्मा
अक्षर : वर्ण, आत्मा , मोक्ष, आकाश , अविनाशी
अपेक्षा : आशा, इच्छा , आवश्यकता
अमर : देवता, पारा, अविनाशी , ईश्वर, शाश्वत
अम्बर : वस्त्र, आकाश , नभ, शून्य
अलि : मदिरा, कुत्ता, भौंरा , सखी, कोयला
आदर्श : अच्छा, नमूना, दर्पण
अरिष्ट : नीम, कौवा, लहसुन
अहि : सर्प, सूर्य, कष्ट
अचल : दृढ, पर्वत, स्थिर
अटक : उलझन, भ्रमणशील , बाधा
अधर : निचला होंठ , अंतरिक्ष , नीचे
अरुण : लाल रंग, सिंदूर, सूर्य
आपत्ति : एतराज, विपत्ति
आत्मा : पररण, अग्नि, सूर्य
आकार : चेष्टा, बुलाना, स्वरुप
आम : आम्र, रंज, साधारण
आशुग : पत्र, तीर, वायु
आली : सखी, पंक्ति
आराम : बगीचा, विश्राम
अधिवास : बस्ती, हठ , पडोसी, निवास
अनल : परमेश्वर, जीव, विष्णु, आग
अपाय : लोप, नाश, हानि, जाना, उपद्रव
अभय : शिव, निरापद, निर्भयता
अभिनिवेश : संकलप, अनुराग, दृढ निश्चय , आग्रह
अयोनि : नित्य, मौलिक, कोख, अजन्मा
अशोक : शोकरहित, मगधराज, एक प्रकार का वृक्ष
आँख : संतान, परख, छिद्र, नयन
आनंद : मदिरा, शिव, ख़ुशी, एक छंद
आभीर : अहीर, एक राग
अतिथि : मेहमान, अग्नि , साधु , कुशपुत्र
अगज : पहाड़ से उत्पन्न , हाथी से भिन्न
अंग : , भाग, उपाय, अवयव , देह, शरीर उपाय, साधन , प्राचीन भारत का एक जनपद
Comments
Post a Comment